आज के दौर में लगभग सबकुछ ऑनलाइन हो चुका है। सब्जियां खरीदना, घर के लिए सामान खरीदना, घर पर खाना मंगवाना, ऑनलाइन शॉपिंग करना, किसी को पैसे भेजना या प्राप्त करना आदि। मतलब मोबाइल या कंप्यूटर के एक क्लिक पर चीजें सामने मौजूद हैं। ऐसे में लोग बिना कोई भागदौड़ किए सबकुछ आसानी से कर पाते हैं। इससे सुविधाएं तो बड़ी ही हैं, साथ ही समय की भी बचत हुई है। ऐसे में लोग एक जगह से सभी काम कर पाते हैं। जैसे आप ईपीएफओ को ही ले लीजिए। इसमें भी अब पहले की तरह हर काम के लिए पीएफ दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप इंटरनेट की मदद से घर बैठे ही अपनी चीजों को कर सकते हैं। अगर आप अपने पीएफ खाते में बैंक खाते को अपडेट करना चाहते हैं, तो इसका एक सरल तरीका है जो आप घर बैठे ही कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...