PF Account: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ, जिसके अंतर्गत नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। इन खातों में कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है। साथ ही इतना ही पैसा कंपनी भी अपने कर्मचारियों के पीएफ खाते में जमा करवाती है। वहीं, सरकार इस पैसे पर सालाना ब्याज भी देती है। ऐसे में इस पैसे को पीएफ खाताधारक नौकरी के बीच में या सर्विस समाप्त होने के बाद निकाल सकता है। बस इसके लिए आपका बैंक खाता पीएफ पोर्टल पर अपडेट होना चाहिए, लेकिन कई बार लोगों का पहले से लिंक बैंक अकाउंट किन्हीं कारणों से बंद हो जाता है या अन्य कारणों से वो अपने इस बैंक खाते को बदलना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पीएफ खाते से लिंक बैंक खाते को बदलना चाहते हैं, तो आप ऐसा बेहद आसान तरीके से कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप अपने पीएफ खाते में नया बैंक अकाउंट कैसे अपडेट करवा सकते हैं...