Ration Card: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, इन दोनों की तरफ से ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है। जहां एक तरफ कई पुरानी योजनाओं को बेहतर किया जाता है, तो कई नई योजनाएं भी लॉन्च होती रहती हैं। इसी कड़ी में सरकार के द्वारा पात्र लोगों के राशन कार्ड भी बनाए जाते हैं, जिसके बाद लोगों को बेहद सस्ते दामों में राशन दिया जाता है। वहीं, कोविड काल से तो राशन कार्डधारकों को मुफ्त में चावल-गेहूं जैसी चीजें मिल रही हैं। इन सबके बीच एक बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी हैं जो अपात्र होने के बाद भी राशन कार्ड बनवाकर लाभ ले रहे हैं। ऐसे में ये अपात्र लोग अपने राशन कार्ड को सरेंडर कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना के लिए अपात्र हैं समेत अन्य बातें। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...