आज के समय हम सभी लोगों के स्मार्टफोन में व्हाट्सएप है। भारत में मैसेजिंग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल व्हाट्सएप का किया जाता है। कई बार हम खूबसूरत लम्हों की फोटो खींचकर उसे एक दूसरे के साथ साझा करते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि व्हाट्सएप के जरिए जब हम किसी को फोटो भेजते हैं तो उसकी क्वालिटी अपने आप कम हो जाती है। व्हाट्सएप इमेज का साइज घटाने के लिए उसे कंप्रेस कर देता है।
इस कारण पिक्सल ब्रेक होने लगते हैं, जिससे डिटेलिंग सही नहीं आती है। वहीं जब हम किसी जरूरी दस्तावेज की फोटो किसी को भेज रहे होते हैं उस दौरान यह समस्या और बड़ी हो जाती है। हालांकि, इस समस्या का एक समाधन है।