फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांच की तरह साफ प्लेटफॉर्म, मॉडर्न तरीके से किया जाता है कचरा प्रबंधन, ये है देश का सबसे साफ रेलवे स्टेशन

Fri, 17 Oct 2025 04:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में भारतीय रेलवे के करीब 7 हजार से अधिक स्टेशन हैं। इन स्टेशनों से हजारों की संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं। वहीं अब भारतीय रेलवे के स्टेशन केवल यात्रा के ही नहीं  बल्कि स्वच्छता, प्रबंधन और आधुनिकता के प्रतीक भी बन रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
India's Cleanest Railway Station 2025 - फोटो : Amar Ujala
भारतीय रेलवे का देशभर में एक बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है। इस कारण रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा भी कहा जाता है। देशभर में भारतीय रेलवे के करीब 7 हजार से अधिक स्टेशन हैं। इन स्टेशनों से हजारों की संख्या में ट्रेनें गुजरती हैं। वहीं अब भारतीय रेलवे के स्टेशन केवल यात्रा के ही नहीं  बल्कि स्वच्छता, प्रबंधन और आधुनिकता के प्रतीक भी बन रहे हैं। रेल मंत्रालय ने हाल ही में स्वच्छ रेल और स्वच्छ भारत पहल के अंतर्गत स्वच्छता सर्वेक्षण किया था।

स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद जयपुर को 1000 में से 931.75 का स्वच्छता स्कोर मिला है। इस सर्वेक्षण में जयपुर को पहला स्थान मिला है। कचरा प्रबंधन, सफाई की सुविधाओं और स्टेशन के रखरखाव जैसे पैमानों पर स्टेशन का मूल्यांकन किया गया। 

Diwali 2025 Investment: दिवाली पर चंद हजार रुपये का निवेश और बन सकते हैं करोड़पति, जबरदस्त है स्कीम
विज्ञापन

2 of 5
India's Cleanest Railway Station 2025 - फोटो : AdobeStock
जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन राजस्थान में स्थित है। इस रेलवे स्टेशन की सफाई व्यवस्था काफी अच्छी है। इस कारण इसे पहले स्थान दिया गया। इस रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म को काफी अच्छे से बनाया गया है। यही नहीं यहां पर आधुनिक सफाई व्यवस्थाएं हैं। आधुनिक तकनीक की मदद से कचरा प्रबंधन किया जाता है। 

Diwali 2025: बिटिया की शादी की टेंशन खत्म, दिवाली पर इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मिलेंगे 70 लाख
विज्ञापन

3 of 5
India's Cleanest Railway Station 2025 - फोटो : AdobeStock
इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल ने जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन को ग्रीन रेटिंग ऑफ रेलवे स्टेशन प्रोग्राम के अंतर्गत प्लेटिनम रेटिंग भी दी है। इस स्टेशन पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। इसकी मदद से स्टेशन की ऊर्जा जरूरतें पूरी हो जाती हैं। 

Diwali 2025: दिवाली के दिन पटाखों से कार में लग जाए आग, तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम?

4 of 5
India's Cleanest Railway Station 2025 - फोटो : AdobeStock
इस स्टेशन पर बारिश के पानी को बचाने की व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं भी इस स्टेशन पर मौजूद हैं। इस स्टेशन पर आपको साफ सुथरे वेटिंग रूम मिलेंगे, शौचालय को अच्छी तरह से बनाया गया है और साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। 

Diwali 2025: दिल्ली के इन बाजार से खरीद लाएं सस्ती डेकोरेटिव लाइटें, थोक भाव पर मिल रहा सामान
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
India's Cleanest Railway Station 2025 - फोटो : AdobeStock
स्टेशन पर आपको मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलती है। इसके अलावा दिव्यांग यात्रियों के लिए कई तरह की खास जगहें इस रेलवे स्टेशन पर बनाई गई हैं, ताकि उनको स्टेशन पर किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

Diwali 2025: दिवाली पर मिले बोनस के पैसों को इन स्कीम्स में करें निवेश, डबल हो सकते हैं पैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें