How To Register In PM Surya Ghar Yojana: देश में नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में साल 2024 का अंतरिम बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रूफटॉप सोलर पावर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थी। इस स्कीम के अंतर्गत 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके अलावा 1 करोड़ सोलर रूफटॉप पैनल वाले घरों को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त में दी जाएगी। देशभर के विभिन्न राज्यों से लोग सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रहे हैं। अगर आप भी इस योजना में आवेदन करने की सोच रहे हैं। ऐसे में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -