PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। भारत सरकार अपनी इस महत्वाकांक्षी स्कीम के अंतर्गत देश के किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को किसानों के खाते में हर साल तीन किस्तों के माध्यम से भेजा जाता है। हर किस्त के अंतर्गत किसानों के खाते में दो हजार रुपये भेजे जाते हैं। हाल ही में 28 फरवरी को भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 16वीं किस्त जारी की थी। किस्त जारी होने के बाद करोड़ों किसान काफी खुश हैं। वहीं देश में कई किसानों का सवाल है कि क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा सकते हैं।