PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration: देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में कृषि क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण योगदान है। आज के समय देशभर में करोड़ों किसानों की आमदनी का मुख्य स्त्रोत कृषि है। गौर करने वाली बात है कि देश में कई किसान आज भी आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन किसानों को खेती किसानी करते समय कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान करती हैं। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। केंद्र सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 15 किस्तें जारी कर चुकी है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उस प्रक्रिया के बारे में जिसकी मदद से आप केंद्र सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।