फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022 Mobile Tips: होली पर ये चार तरीके रंग और पानी से बचाएंगे आपके महंगे मोबाइल को, जानें कैसे

Wed, 08 Mar 2023 07:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली पर रंग और पानी से मोबाइल को बचाने के तरीके - फोटो : istock
हर साल की तरह इस साल भी होली का त्योहार धूमधाम से मनाने के लिए लोग पूरी तरह तैयार हैं। इस दिन की अलग धूम देखने को मिलती है। जब लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं। बच्चों से लेकर बड़े लोग तक, हर कोई इस दिन रंग और पानी से होली खेलता है। घरों में इस दिन पकवान बनते हैं, जिसमें गुझिया, पकौड़े आदि चीजें शामिल हैं। लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के घर जाकर उन्हें अबीर-गुलाल लगाते हैं। लेकिन अमूमन देखने को मिलता है कि इस दिन लोग अपने मोबाइल फोन का ख्याल नहीं रखते हैं, जिसकी वजह से रंग और पानी की वजह से आपका महंगा मोबाइल फोन खराब तक हो जाता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखते हुए अपने मोबाइल को नुकसान से बचाकर रखें। तो चलिए आपको कुछ टिप्स बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
होली पर रंग और पानी से मोबाइल को बचाने के तरीके - फोटो : istock
ये रहे कुछ तरीकें:-

वाटरप्रूफ कवर का इस्तेमाल करें
  • होली के दिन रंग और पानी से बचाने के लिए आप अपने मोबाइल फोन को वाटरप्रूफ कवर में रख सकते हैं। बाजार में ये आसानी से मिल जाते हैं। इसमें आप जिप वाले पाउच या वाटरप्रूफ बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। होली खेलने से पहले आप अपना कीमती मोबाइल इसमें रख सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
होली पर रंग और पानी से मोबाइल को बचाने के तरीके - फोटो : istock
इयरफोन या ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर सकते हैं 
  • आप चाहें तो होली के दिन अपने मोबाइल के साथ इयरफोन या ब्लूटूथ का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपके काफी कॉल आते हैं, तो आपके लिए ये विकल्प सही हो सकता है। इससे आपका मोबाइल पानी और रंग से बचा रहेगा।

4 of 5
होली पर रंग और पानी से मोबाइल को बचाने के तरीके - फोटो : istock
गीले हाथों से न छुएं
  • होली के दिन कई लोग अपने मोबाइल से सेल्फी लेते हैं या फिर वीडियो बनाते हैं, ताकि बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर सके। इसमें कुछ गलत नहीं है, लेकिन लोग अपने मोबाइल को गीले हाथों से पकड़ लेते हैं या कई लोगों का सिर गीला होता है और वो कान पर मोबाइल लगाकर कॉल पर बात कर लेते हैं। ऐसा करने से आपके मोबाइल में पानी जा सकता है। इसलिए ऐसा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली पर रंग और पानी से मोबाइल को बचाने के तरीके - फोटो : istock
साथ ले जाने से बचें
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका मोबाइल फोन पानी और रंगों से बचा रहे, तो आप उसे घर पर छोड़कर भी जा सकते हैं। जितनी देर आप होली खेल रहे हैं, उतनी देर उसे घर में कहीं रख दें और बीच-बीच में जाकर आप अपने कॉल या मैसेज चेक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें