आज का दौर बदल चुका है, हम तकनीकी रूप से आगे बढ़ रहे हैं और अब लोग घर बैठे अपना लगभग सभी काम कर लेते हैं। ऑनलाइन पढाई से लेकर वर्क फ्रॉम होम तक की आदतें हम काफी हद तक अपना चुके हैं। मतलब कुछ भी करना हो तो मोबाइल फोन या कंप्यूटर में एक क्लिक से आप कर सकते हैं। इन सबके बीच ऑनलाइन खरीदारी को भी काफी ज्यादा अहमियत मिली है। मोबाइल के कवर खरीदने से लेकर घर की जरूरत के सामान तक, सबकुछ लोग ऑनलाइन माध्यम से मंगाना ही पसंद करते हैं। वहीं, त्योहारों के मौके पर तो लोग कई तरह के आकर्षक ऑफर का भी लाभ उठाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी खरीदारी में कई तरह के जालसाज सेंध लगाने के लिए हमेशा तैयार बैठे होते हैं? शायद नहीं, लेकिन आपको ऑनलाइन खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए, नहीं तो इससे आपको भारी चपत तक लग सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...