फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC Food: ट्रेन में सफर के दौरान सीट पर ही चाहिए पसंदीदा खाना? तो ऐसे करें ऑनलाइन ऑर्डर

Mon, 22 Apr 2024 01:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में खाना ऑर्डर करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
IRCTC Food Order App: हर रोज एक बड़ी संख्या में लोग भारतीय ट्रेन से सफर करते हैं। सफर चाहे दूर का हो या फिर छोटा, लेकिन ज्यादातर लोग ट्रेन से ही सफर करना पसंद करते हैं। यहां आरामदायक सीट, एसी, शौचालय की सुविधा आदि होती हैं। यही नहीं, ट्रेन में पेंट्री भी होती है, जहां से आप खाने-पीने की चीजें ले सकते हैं। पर कई बार यात्रियों के मन में आता है कि काश वे कुछ अपने मन का खा पाते, जो लजीज होता। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपनी सीट पर ही बैठे-बैठे अपनी पसंद का खाना मंगवा सकते हैं। इसका तरीका बेहद आसान है, जिसके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में खाना ऑर्डर करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
खाना मंगवाने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ट्रेन से सफर कर रहे हैं और अपनी पसंद का कुछ खाना चाहते हैं, तो आप ऑर्डर कर सकते हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी की ई-केटरिंग वेबसाइट www.ecatering.irctc.co.in पर जाना होगा
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में खाना ऑर्डर करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
स्टेप 2
  • फिर आपको एप पर जाकर अपना पीएनआर नंबर भरना है, जो कि आपकी टिकट पर होता है
  • इसके बाद आपको वो स्टेशन चुनना है, जहां पर आपको खाना मंगवाना है

4 of 5
ट्रेन में खाना ऑर्डर करने का तरीका क्या है? - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • अब आपके सामने एप पर रेस्टोरेंट की सूची आ जाएगी, जहां से आप अपनी पसंद का खाना चुन सकते हैं
  • फिर आपको यहां पेमेंट करना होता है, आप ऑनलाइन मोड या कैश ऑन डिलिवरी दोनों तरीके से पेमेंट कर सकते हैं
  • इसके बाद आपकी सीट पर तय समय पर खाना आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में खाना ऑर्डर करने का तरीका क्या है? - फोटो : istock
ये दो चीजें हैं जरूरी:-
  • आप खाना सिर्फ सुबह 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक मंगवा सकते हैं
  • वहीं, खाना ऑर्डर करने के लिए आपके पास कंफर्म या वेटिंग टिकट होना जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें