फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: इस एप की मदद से घर बैठे करवा सकते हैं वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक, जानें प्रोसेस

Wed, 07 Sep 2022 03:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका क्या है - फोटो : Amar Ujala
Voter Id Aadhaar Card Link: आज के समय में अगर कोई दस्तावेज सबसे ज्यादा जरूरी नजर आता है, तो वो आधार कार्ड है। सिम कार्ड लेना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, राशन कार्ड बनवाना हो आदि कई कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। ऐसे में आप अपने आधार कार्ड को अपने वोटर आईडी कार्ड से भी लिंक करा सकते हैं। 1 अगस्त से पूरे देश में ये अभियान चल रहा है, जिसके अंतर्गत आप अपने नजदीकी कैंप में जाकर वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं। लेकिन आप चाहें तो अपने आधार कार्ड को घर बैठे ही लिंक करा सकते हैं यानी आपको इसके लिए किसी कैंप में जाने की जरूरत नहीं होगी। तो चलिए आपको उस प्रोसेस के बारे में बताते हैं, जिससे आप घर बैठे ही वोटर आईडी कार्ड को आधार से लिंक कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
घर बैठे ऐसे लिंक कर सकते हैं वोटर आईडी कार्ड को आधार से:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी अपने वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले 'वोटर हेल्पलाइन एप' को डाउनलोड करना है। ये एप आपको प्ले स्टोर पर मिल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब आपको 'Electoral Authentication Form (Form 6B)' पर क्लिक करना है। इसके बाद 'Lets Start' पर क्लिक कर दें। फिर आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर यहां पर दर्ज करना है, जिस पर ओटीपी आएगा।

4 of 6
वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर आए वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी को यहां दर्ज करें और वेरिफाई पर क्लिक कर दें। अब 'Yes I Have Voter ID' पर क्लिक करें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन

5 of 6
वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 4
  • फिर आपको अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर यहां पर दर्ज करना है। इसके बाद अपने राज्य को चुनें और 'Fetch Details' पर क्लिक करें और अब प्रोसिड पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका क्या है - फोटो : istock
स्टेप 5
  • फिर आपको आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ऑथेंटिकेशन की जगह पर दर्ज करना है और 'डन' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। अब आपको फॉर्म 6-बी का प्रिव्यू नजर आएगा, जहां पर सारी जानकारी चेक करें और आखिर में कंफर्म पर क्लिक कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें