Google Chrome Alert: अगर आप ब्राउजिंग के लिए गूगल क्रोम एप का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आपको जल्द से जल्द अपने गूगल क्रोम ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लेना चाहिए। गूगल को क्रोम एप पर एक नए बग के बारे में पता चला है। ऐसे में गूगल ने नया अपडेट इसी समस्या को दूर करने के लिए जारी किया है। गूगल के मुताबिक Mac, Linux और Windows के क्रोम डेस्कटॉप एप को 105.0.5195.102 वर्जन में अपडेट किया गया है। गूगल क्रोम के इस अपडेट में 'CVE-2022-3075' के लिए पैच है। हालांकि, जिस बग को दूर करने के लिए इस अपडेट को जारी किया गया है। उस संबंध में गूगल ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। CVE-2022-3075 एक जीरो-डे वल्नेरेबिलिटी है। इस बग के बारे में एक अंजान सिक्योरिटी रिसर्चर ने पता लगाया था। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -