आमतौर पर जब घर में छिपकली या कोई कीड़े-मकौड़े आ जाते हैं तो लोग उन्हें भगाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। ठीक ऐसे ही लोगों के घरों में चूहा आ जाता है। कभी गेट के नीचे से या दरवाजा खुलने पर या अन्य जगह से भी चूहे घर में घुस आते हैं। चूहों के साथ सबसे बड़ी दिक्कत ये होती है कि ये नुकसान काफी पहुंचाते हैं। इसलिए लोग नहीं चाहते कि चूहे उनके घर में आए। इसके लिए लोग कई तरीके भी अपनाते हैं जिससे चूहे घर से भाग जाए, लेकिन अगर आपके घर से चूहे नहीं जा रहे हैं, तो आप कुछ तरीके अपना सकते हैं। इन तरीकों से आप चूहों को घर के बाहर बिना मारे ही भगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...