Indian Railways Waiting Ticket Rules: भारतीय रेलवे में हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। ट्रेन में यात्रा करते समय यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य ट्रेन में यात्रा करते समय यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देना है। आपको बता दें कि भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अब वेटिंग टिकट वाले यात्री ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर नहीं कर सकते हैं। भारतीय रेलवे द्वारा बदले गए इस नियम का असर देश के करोड़ों रेल यात्रियों पर पड़ा है। नियमों के मुताबिक अगर कोई यात्री वेटिंग टिकट लेकर ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर करता हुआ पकड़ा जाता है तो उससे जुर्माना वसूला जा सकता है। इसके अलावा टीटीई उसको ट्रेन से भी उतार सकता है। इस नियम का पालन कराने के लिए टीटीई को भी सख्त आदेश दिए गए हैं।