फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: अगर कोहरे के कारण ट्रेन हो गई है कैंसिल, तो रिफंड पाने के लिए जान लें ये तरीका

Tue, 16 Jan 2024 12:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Social Media
उत्तर भारत समेत भारत के विभिन्न हिस्सों में ठंड का सितम काफी बढ़ गया है। कई जगहों पर फॉग को लेकर रेड वार्निंग भी जारी कर दी गई है। अक्सर देखने को मिलता है कि सर्दियों के सीजन में ट्रेनें काफी लेट होती हैं। वहीं ठंड का प्रभाव जब ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में ट्रेनों को कई बार कैंसिल कर दिया जाता है। ऐसे में यात्रियों को कई तरह की असुविधा का सामना करना पड़ता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि कोहरे के कारण जब ट्रेन कैंसिल होती है। इस स्थिति में उसका रिफंड आपको कैसे मिलता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। एक यात्री होने के नाते आपको भारतीय रेलवे के ट्रेन रद्द होने के बाद रिफंड प्राप्त करने के इस तरीके के बारे में पता होना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Social Media
अगर कोहरे के कारण आपकी ट्रेन कैंसिल हो जाती है। इस स्थिति में आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार ऐसी स्थिति में आपको रिफंड पाने के लिए टीडीआर फाइल करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : istock
टीडीआर फाइल करने के बाद आपको रिफंड मिल जाएगा। टीडीआर से तात्पर्य टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट से है। टीडीआर फाइल करने के लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। यहां आपको लॉगिन करना है। 

Divya Ayodhya Mobile App: इस एक एप से ही कर सकेंगे अयोध्या में होटल, कैब और पार्किंग को बुक, जानिए डिटेल्स

4 of 5
Indian Railways - फोटो : istock
इसके बाद माय अकाउंट में जाकर माय ट्रांजैक्शन के विकल्प का चयन करना है। यहां आपकी स्क्रीन पर टीडीआर फाइल करने का विकल्प मिलेगा। आपको इस विकल्प का चयन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : istock
इसके बाद आपको संबधित ट्रेन और टिकट की जानकारी देनी होगी। इस तरह आप आसानी से टीडीआर फाइल करके कोहरे के कारण रद्द हुई ट्रेन का रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें