फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Tips: सर्दियों में सूख नहीं रहे हैं कपड़े, तो अपनाएं ये तरीके

Mon, 08 Jan 2024 02:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Dry Clothes In Winter - फोटो : Istock
How To Dry Clothes In Winter: दिल्ली समेत उत्तर भारत में इस समय सर्दी का सितम काफी बढ़ा हुआ है। इस दौरान आसमान में धूप काफी कम निकल रही है। ऐसे में कपड़ों को धोने के बाद उनको सुखाना काफी मुश्किल काम हो गया है। सर्दियों के सीजन में धूप काफी कम निकलती है। ऐसे में कपड़ों को धोने के बाद उनको सूखने में काफी ज्यादा समय लगता है। गौर करने वाली बात है कि सर्दियों में जो जर्सी, स्वेटर या जैकेट हम पहनते हैं। उनके कपड़े काफी मोटे होते हैं। ऐसे में इनको धोने के बाद सूखने में भी ज्यादा समय लगता है। अगर आप सर्दियों के इस सीजन में धूप न निकलने के कारण कपड़े सुखाने की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने कपड़ों को आसानी से सुखा सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Dry Clothes In Winter - फोटो : Istock
सर्दियों के सीजन में कपड़ों को धोने के बाद उसे अच्छी तरह से निचोड़ लें। निचोड़ने से उसमें से पानी निकल जाएगा। ऐसे में कपड़ों में जितना कम पानी होगा। वह उतनी जल्दी सूखेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Dry Clothes In Winter - फोटो : Istock
आपको कपड़ों को हवादार जगह पर सुखाना चाहिए। इसके लिए आप कपड़ों को बालकनी, छत पर सुखा सकते हैं। इसके अलावा अगर कपड़ों को जल्दी सुखाना है। ऐसे में आप किसी खाली कमरे में पंखा चालू करके उसके नीचे सुखा सकते हैं। इससे कपड़े जल्दी सूख जाएंगे। 

4 of 5
How To Dry Clothes In Winter - फोटो : Istock
सर्दियों के सीजन में आपको कपड़ों को एक साथ एक के ऊपर एक रखकर सुखाने की गलती नहीं करनी चाहिए। कपड़ों को जितना फैलाकर सुखाएंगे। उसको सूखने में उतना ही कम समय लगेगा।

प्राकृतिक खूबसूरती और इन चीजों के लिए मशहूर है लक्षद्वीप, जानिए कितना आएगा खर्च और क्या है वहां पर खास
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Dry Clothes In Winter - फोटो : Istock
इसके अलावा अगर आपको किसी जरूरी जगह पर जाना है और आपके कपड़े हल्के सूखे हुए हैं। ऐसे में आप उन कपड़ों के ऊपर आयरन करके जल्दी से सुखा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें