हम तकनीकी रूप से इतने आगे बढ़ चुके हैं कि अब किसी भी काम के लिए कहीं जाना नहीं चाहते। मतलब ये कि हम चाहते हैं कि हमारे सभी काम घर बैठे मोबाइल से ही हो जाए। वहीं, ऐसा है भी, हम ज्यादातर काम अपने मोबाइल से ही कर लेते हैं। मोबाइल के आ जाने से लोगों को लंबी-लंबी लाइनों से आजादी मिली है। घर बैठे खाना मंगवाने से लेकर किसी को पैसे भेजने जैसे कई अन्य काम भी मोबाइल से हो जाते हैं। लेकिन क्या आप उमंग एप के बारे में जानते हैं? शायद नहीं, दरअसल, साल 2017 में इस यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू एज गवर्नेस एप को लॉन्च किया गया था। इस एप की खासियत है कि इससे कई अलग-अलग तरह के काम एक ही एप पर हो जाते हैं। तो चलिए आपको इस एप के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...