फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: घर बैठे बुक करना चाहते हैं ट्रेन टिकट, तो ऐसे बनाएं मिनटों में आईआरसीटीसी अकाउंट

Thu, 25 Jul 2024 04:05 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : Amar Ujala
IRCTC Account Create Process in Hindi: अगर आप भारतीय ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ट्रेन टिकट बुक करना होता है। जहां कई रूट पर आपको तुरंत टिकट मिल सकता है तो कई रूट पर आपको पहले से टिकट बुक करना होता है क्योंकि इन रूट पर काफी भीड़ रहती है। ऐसे में टिकट के लिए कई लोग तो टिकट काउंटर से ही टिकट ले लेते हैं। जबकि, कई लोग ब्रोकर से ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं। इसके अलावा कई लोग अपने दोस्तों आदि पर ट्रेन टिकट बुक करवाने के लिए निर्भर रहते हैं, लेकिन अगर आप चाहें तो अपना आईआरसीटीसी अकाउंट बनाकर खुद ही घर बैठे ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock
इन बातों का ध्यान रखें:-
  • आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए या एप के जरिए ही आप अकाउंट बना सकते हैं
  • आईडी बनाने के बाद आपको ब्रोकर से टिकट बुक करवाने की जरूरत नहीं होती जिससे आपके अतिरिक्त पैसे बच जाते हैंआदि।
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock
घर बैठे ऐसे बना सकते हैं आईआरसीटीसी अकाउंट:-

स्टेप 1
  • अगर आपका भी आईआरसीटीसी अकाउंट नहीं है तो आप इसे बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाना होता है
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां पर कई विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको 'रजिस्ट्रेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करना है

4 of 5
ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसे आपको भरना है
  • इस फॉर्म में आपको अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसी चीजें भरनी होती है
  • अब आपको करना ये है कि अपना यूजर नेम और पासवर्ड बना लें, इसकी जरूरत आपको लॉगिन करने के लिए पड़ती है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी अकाउंट कैसे बनाएं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • पासवर्ड भरने के बाद इसे दोबारा भरें और कंफर्म करवाएं
  • फिर आपको सिक्योरिटी का सवाल चुनना है और इसका जवाब देना है
  • इसके बाद आधार नंबर, जेंडर, जम्मतिथि और ईमेल जैसी बाकी जानकारियां भर दें
  • फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज कर आप लॉगिन कर सकते हैं
  • अब आपका आईआरसीटीसी अकाउंट बन चुका है और आप ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें