फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card: पैन कार्ड की गलती को मिनटों में करवाएं ठीक, ये रहा सरल तरीका

Tue, 04 Jan 2022 06:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैन कार्ड में सुधार करने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
आपके पास कई तरह के दस्तावेज मौजूद होंगे, जिसमें आपका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसी चीजें शामिल होंगी। लेकिन इनके अलावा एक और दस्तावेज है, जो बेहद जरूरी है और वो है आपका पैन कार्ड। पैसों का लेन-देने हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, आयकर रिटर्न भरना हो आदि। ऐसे कई कामों में पैन कार्ड का होना जरूरी होता है। यही नहीं, अब तो लोगों को पीएफ खाते के लिए पैन कार्ड चाहिए होता है। वहीं, पैन कार्ड का होना ही काफी नहीं है, बल्कि इसमें किसी भी तरह की कोई गलती नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो आपके काम रूक सकते हैं। देखा जाता है कि लोग अपने पैन कार्ड में किसी गलती को लेकर परेशान होते हैं और वो इसमें सुधार तो करवाना चाहते हैं। लेकिन उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। तो चलिए जानते हैं कि आप पैन कार्ड में सुधार कैसे कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पैन कार्ड में सुधार करने का तरीका - फोटो : iStock
ऐसे कराएं पैन कार्ड में सुधार:-

स्टेप 1
  • आपके पैन कार्ड में हुई गलती को सुधारने के लिए आपको एनएसडीएल की आधिकारिक वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 5
पैन कार्ड में सुधार करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 2
  • अब वेबसाइट पर जाने के बाद आपको Changes or Correction in existing PAN Data/Reprint of PAN Card वाला विकल्प नजर आएगा, आपको इस पर क्लिक करना है। अब आपसे आपकी कुछ जानकारी मांगी जाएगी, जिसे आपको भर देना है।

4 of 5
पैन कार्ड में सुधार करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको अपने दस्तावेज जैसे आधार कार्ड को अपलोड करना होगा। फिर आपको पैन कार्ड में सुधार करवाने के लिए फीस भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैन कार्ड में सुधार करने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
स्टेप 4
  • अब जब आप पेमेंट कर देंगे, तो इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना होगा जिसमें आपको अपने पैन कार्ड में हुई गलती के बारे में बताना होगा। इसके बाद आपको इसे सब्मिट कर देना है, और फिर आपके पैन कार्ड में सुधार कर दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें