फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Card: अगर राशन कार्ड की लिस्ट से कट गया है नाम, तो तुरंत करें ये काम, वरना नहीं मिल पाएंगी ये सुविधाएं

Sat, 12 Mar 2022 12:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
राशन कार्ड में कटे नाम को कैसे चेक करें - फोटो : istock
केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा अपने-अपने स्तर पर देश के गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह के कार्य किए जाते हैं। कई ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जो लाभकारी और कल्याणकारी होती हैं। इनमें स्वास्थ्य सेवाएं देना, बीमा कवर देना, आर्थिक मदद देना, रोजगार देना, घर देना, घर-घर तक बिजली पहुंचाना आदि शामिल है। ऐसी ही एक योजना हमारे देश में काफी पहले से चलती आ रही है, और वो है राशन योजना। इसमें लोगों के राशन कार्ड बनते हैं, और फिर उन्हें सस्ता और फ्री राशन तक दिया जाता है। परिवार के जितने लोग, उस हिसाब से प्रत्येक व्यक्ति के लिए राशन दिया जाता है। लेकिन कई बार देखने में मिलता है कि परिवार में अगर 5 लोग हैं, तो किसी एक या दो लोगों का नाम राशन कार्ड से कट जाता है या कभी-कभी पूरा राशन कार्ड ही कट जाता है। ऐसे में लोग समझ नहीं पाते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए, जिससे ये नाम फिर से जुड़ जाए और नाम कटने से वो कौन से लाभों से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
राशन कार्ड में कटे नाम को कैसे चेक करें - फोटो : istock
कट गया है नाम, तो नहीं मिल पाएंगे ये लाभ:-
  • सरकारी राशन की दुकान से सस्ता राशन
  • कोरोना काल में मिलने वाला फ्री राशन
  • एड्रेस प्रूफ के तौर पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे
  • गैस कनेक्शन लेने के लिए काम नहीं आएगा।
विज्ञापन

3 of 6
राशन कार्ड में कटे नाम को कैसे चेक करें - फोटो : istock
ऐसे जानें, नाम कट गया है या नहीं:-

स्टेप 1
  • राशन कार्ड की सूची को समय-समय पर अपडेट किया जाता है, ऐसे में आपका नाम सूची से कटा है या नहीं। ये जानने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है, और 'राशन कार्ड' वाले विकल्प को चुनें।

4 of 6
राशन कार्ड में कटे नाम को कैसे चेक करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर 'Ration Card Details On State Portals' वाले ऑप्शन को चुनें। इसके बाद अपना राज्य, जिला, ब्लॉक का नाम और फिर पंचायत को चुनना है।
विज्ञापन

5 of 6
राशन कार्ड में कटे नाम को कैसे चेक करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको अपनी राशन की दुकान का नाम, दुकानदार का नाम और अपने राशन कार्ड का प्रकार चुनना है। इसके बाद आपके सामने एक सूची आएगी, जिसमें कार्ड धारकों के नाम होते हैं। यहां आप अपना नाम चेक कर सकते हैं कि कटा है या नाम सूची में बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राशन कार्ड में कटे नाम को कैसे चेक करें - फोटो : istock
कटा हुआ नाम कैसे जोड़े?
  • अगर आप कटे नाम को राशन कार्ड में जोड़ना चाहते हैं या फिर किसी नए व्यक्ति का, तो ऐसी स्थिति में आपको अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाना पड़ता है। वहां जाकर फॉर्म भरना होता है, और कुछ दस्तावेज लगाकर आप नाम जुड़वा सकते हैं। सत्यापन होने के लगभग 2 सप्ताह बाद नाम राशन कार्ड में जोड़ दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें