फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कहीं आपका नाम तो नहीं कट गया राशन कार्ड से? ऐसे लगाएं मिनटों में पता

Sat, 07 Sep 2024 02:46 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे पता लगाएं? - फोटो : Amar Ujala
Ration Card: जो लोग जरूरतमंद होते हैं, गरीब वर्ग से आते हैं आदि। ऐसे लोगों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इसमें घर देने, आर्थिक मदद करने और सब्सिडी देने जैसी कई तरह योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं में एक है जिसमें लोगों को मुफ्त राशन का लाभ दिया जाता है। दरअसल, जिन लोगों के पास राशन कार्ड है उन्हें कोरोना के समय से ही मुफ्त राशन मुहैया करवाया जा रहा है।

ऐसे में अगर आपके पास भी राशन कार्ड है तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि कहीं आपका नाम राशन कार्ड से कट तो नहीं गया है। दरअसल, विभाग द्वारा समय-समय पर इस सूची को अपडेट किया जाता है जिसमें अगर कोई कार्डधारक अपने राशन कार्ड से राशन नहीं ले रहा है तो उसका नाम राशन लिस्ट से हटाया जा सकता है या अन्य कारणों से भी राशन कार्ड से नाम हट जाते हैं। आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं कि आप कैसे चेक कर सकते हैं कि कहीं आपका नाम तो राशन कार्ड से कट नहीं गया है। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock
ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो आपको ये चेक करना चाहिए कि कहीं आपका नाम लिस्ट से तो नहीं कट गया है
  • इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/Default.aspx पर जाना है
विज्ञापन

3 of 5
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • आप जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे तो आपको यहां कई ऑप्शन दिखेंगे
  • आपको इसमें से राशन कार्ड पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आप देखेंगे कि 'Ration Card Details On State Portals' वाला विकल्प है
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना है

4 of 5
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको अपना राज्य चुनना होता है
  • इसके बाद अपना जिला चुन लें और फिर आगे अपना ब्लॉक भी चुनें
  • अब आपको अपनी पंचायत चुननी होती है
  • इसके बाद आपको अपनी राशन के दुकानदार का नाम चुनना है और साथ ही अपने राशन कार्ड के प्रकार को भी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशन कार्ड से नाम कटने पर कैसे पता लगाएं? - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आप देखेंगे कि आपके सामने एक सूची आई है
  • इस सूची में आपको राशन कार्डधारकों की सूची दिखेगी जिसमें आपको अपना या अपने परिवार के सदस्य का नाम सर्च करना होता है
  • अगर आपको नाम मिलता है तो ठीक है और नाम न मिलने पर हो सकता है कि आपका नाम राशन कार्ड से कट चुका है
  • ऐसे में आपको अपने राशन डीलर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें