Ayushman Bharat Yojana: आप चाहे ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं या फिर शहरी इलाकों में, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप फिर आवेदन करके लाभार्थी बन सकते हैं। सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ भी पहुंचा रही है। जैसे- आयुष्मान भारत योजना के जरिए भारत सरकार पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाती है और फिर इसी कार्ड के जरिेए लाभार्थी अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसलिए अगर आप भी चाहते हैं कि आपका भी आयुष्मान कार्ड बन जाए ताकि आप भी हर साल इस मुफ्त इलाज का लाभ ले सकें, तो इसके लिए जरूरी है कि आप पहले ये चेक करें कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...