फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EWS: इस आसान तरीके से आप भी बनवा सकते हैं अपना EWS सर्टिफिकेट, जानिए डिटेल्स

Thu, 05 Sep 2024 02:54 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Document - फोटो : Istock
EWS (ECONOMICALLY WEAKER SECTION) सर्टिफिकेट काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह दस्तावेज सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बनाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा निकलने वाली सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्राप्त करने के लिए इस दस्तावेज की खास जरूरत होती है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की आवश्यकता हम लोगों को होती है। सामान्य वर्ग से जुड़े गरीब लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त करने और समाज में उनकी स्थिति को बेहतर करने के लिए भारत सरकार ने EWS आरक्षण लागू किया है। अगर आप भी अपना EWS सर्टिफिकेट बनवाना चाहते हैं तो इसे बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपना EWS सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
Document - फोटो : Istock
अगर आप अपना EWS सर्टिफिकेट बनवाने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। EWS सर्टिफिकेट सामान्य वर्ग से जुड़े वही गरीब परिवार बना सकते हैं, जिनकी सालाना आय 8 लाख रुपये से कम है। इसके अलावा EWS सर्टिफिकेट बनवाने के लिए उनके पास 5 एकड़ से कम भूमि होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Document - फोटो : Istock
EWS सर्टिफिकेट को बनवाने की प्रक्रिया में सबसे पहले आपको ई डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर विजिट करके EWS फॉर्म डाउनलोड करना है। फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसे ध्यानपूर्वक भरना होगा। फॉर्म भरते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की कोई गलती न हो। 

4 of 5
Document - फोटो : Istock
फॉर्म भरने के बाद आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच करना है। यह करने के बाद आपको फॉर्म और सभी जरूरी दस्तावेजों को अपनी तहशील या एसडीएम कार्यालय में जाकर जमा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Document - फोटो : Istock
यह करने के बाद आपके आवेदन की जांच की जाएगी। सभी चीजों की पुष्टि करने के बाद आपका EWS सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा। इस आसान तरीके से आप अपना EWS सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें