रसोईघर में घी का एक प्रमुख स्थान होता है। घी का इस्तेमाल करने से न केवल भोजन का स्वाद बढ़ जाता है बल्कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। वहीं आज के समय बाजार में मिलावटी चीजों की जमकर बिक्री की जाती है। कई विक्रेता कुछ पैसे कमाने की लालच में मिलावटी घी की बिक्री करते हैं। अगर आप इस तरह के मिलावटी घी का सेवन करते हैं, तो इसका आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
कई बार तो घी की आकर्षक पैकेजिंग देखकर लोग उसको शुद्ध समझ लेते हैं। घी खरीदते समय उसकी शुद्धता का पता कैसे करें इस बारे में आपको जानना जरूरी है। आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घी में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं।