फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड बनवाने की क्या है पात्रता? आवेदन से पहले कर लें चेक वरना...

Fri, 31 Oct 2025 02:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kaun Banwa Sakta Hai Aur Kaun Nahi: अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility Criteria Details In Hindi: भारत सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिनमें आर्थिक लाभ तो नहीं मिलता। पर कई अलग-अलग तरह के लाभ जरूर दिए जाते हैं और वे भी ऐसे लाभ होते हैं, जो लाभार्थियों के काफी काम आते हैं। जैसे, घर बनाने से लेकर सब्सिडी जैसे लाभ। इसी क्रम में केंद्र सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जो पात्र लोगों के बनते हैं।

अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं और इसी आयुष्मान कार्ड से आप अपना मुफ्त इलाज भी करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च भारत सरकार उठाती है। ऐसे में अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है और फिर पात्र लोग आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे पात्रता चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड के फायदे क्या हैं?
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड की लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। आप सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
किसका बन सकता है आयुष्मान कार्ड?
  • आपको अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आप ये ऑनलाइन चेक कर सकते हैं जिसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर जाकर आपको 'Am I Eligible' वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है और फिर आप यहां पर अपनी पात्रता चेक कर सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : Adobe Stock
वैसे इन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड
  • अगर आपको ये चेक करना है कि किसका आयुष्मान कार्ड बन सकता है, तो इसमें सबसे पहले वे लोग शामिल हैं जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं, जो लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न नहीं हैं और जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि। अगर आप इस सूची में हैं, तो आप इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाया जा सकता है? - फोटो : Amar Ujala
कैसे बनता है आयुष्मान कार्ड?
  • आप आयुष्मान कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक एप पर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है। यहां पर आपकी पात्रता चेक होती है और फिर आपके दस्तावेजों को अपलोड कर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है, जिससे आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें