अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ में खाता है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। लगभग सभी नौकरीपेशा लोगों का ईपीएफओ में खाता होता है, जहां उनके वेतन का कुछ हिस्सा हर महीने जमा किया जाता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड का पैसा उनकी जिंदगी भर की कमाई होती है। वहीं अगर आप अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर को सुविधा देने के लिए कई ऐसी व्यवस्थाएं की हैं, जिसके जरिए आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। आप पीएफ का पैसा देखने के लिए ईपीएफओ की साइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। साथ ही आप ईपीएफओ साइट और उमंग ऐप के जरिए अपना बैलेंस आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा आप मिस्ड कॉल या एसएमएस के जरिए अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...