फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF Balance: घर बैठे इन चार तरीकों से चेक करें अपने पीएफ का बैलेंस, ये रहा आसान प्रोसेस

Sat, 25 Dec 2021 04:38 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस - फोटो : pixabay
अगर आप भी नौकरीपेशा हैं और आपका भी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ में खाता है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। लगभग सभी नौकरीपेशा लोगों का ईपीएफओ में खाता होता है, जहां उनके वेतन का कुछ हिस्सा हर महीने जमा किया जाता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रोविडेंट फंड का पैसा उनकी जिंदगी भर की कमाई होती है। वहीं अगर आप अपने पीएफ अकाउंट का बैलेंस चेक करना चाहते हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ईपीएफओ अपने सब्सक्राइबर को सुविधा देने के लिए कई ऐसी व्यवस्थाएं की हैं, जिसके जरिए आप अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। आप पीएफ का पैसा देखने के लिए ईपीएफओ की साइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। साथ ही आप ईपीएफओ साइट और उमंग ऐप के जरिए अपना बैलेंस आसानी से देख सकते हैं। इसके अलावा आप मिस्ड कॉल या एसएमएस के जरिए अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
कैसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस - फोटो : istock
मिस्ड काल से प्राप्त करें जाकारी
  • आपके पीएफ अकाउंट से जो नंबर लिंक है, उस नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड-कॉल करनी होगी। 
  • मिस्ड-कॉल करने के तुरंत बाद आपको आपके रजिस्टर नंबर पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें PF बैलेंस की जानकारी मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
कैसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस - फोटो : pixabay
एसएमएस के जरिए मिलेगी जानकारी
  • आप एसएमएस के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपका UAN नंबर ईपीएफओ के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। 
  • सबसे पहले रजिस्टर्डम मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 पर एसएमएस करें।
  • आपको बैलेंस से जुड़ी जानकारी जिस भाषा में उसके उसके लिए विकल्प चुनना होगा। जैसे- हिंदी के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा।

4 of 5
कैसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस - फोटो : pixabay
ऐप से चेक करें रकम 
  • इसके लिए सबसे पहले आपको उमंग ऐप को डाउनलोड करना होगा।
  • इसके बाद अपने फोन नंबर को रजिस्टर करें और ऐप में लॉगिन करें।
  • टॉप लेफ्ट कॉर्नर में दिए गए मेन्यू में जाकर ‘Service Directory’ में जाएं।
  • यहां ईपीएफओ विकल्प को सर्च करके क्लिक करें।
  • यहां View Passbook में जाने के बाद अपने UAN नंबर और OTP के जरिए बैलेंस देख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस - फोटो : pixabay
ईपीएफओ की वेबसाइट पर भी कर सकते हैं चेक 
  • ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉग इन करें। फिर ई-पासबुक पर क्लिक करें।
  • ई-पासबुक पर क्लिक करने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे। यहां आपको अपना यूजर नाम (UAN नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।
  • यहां ई-पासबुक पर अपका ईपीएफ बैलेंस दिख जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें