देश में चलने वाली कई ऐसी योजनाएं हैं जिनका लाभ काफी संख्या में गरीब वर्ग के लोग या जरूरतमंद लोग उठा रहे हैं। सरकार का इन योजनाओं को चलाने के पीछे का उद्धेश्य होता है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों तक मदद पहुंच पाए, जिसके कई तरीके होते हैं। इसमें स्वास्थ्य, रोजगार, मुफ्त राशन, बीमा कवर, पेंशन योजनाएं आदि शामिल होती हैं। जैसे इन दिनों देश में ई-श्रम कार्ड योजना की काफी चर्चा है। अब तक काफी बड़ी संख्या में लोग इस योजना के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं, इसकी पहली किस्त आने के बाद अब कार्डधारकों को दूसरी किस्त आने का इंतजार है। ऐसे में जब आपकी किस्त आ जाएगी, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आप इसे चेक कैसे कर पाएंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप किन तरीकों से ये जान सकते हैं कि आपके बैंक खाते में दूसरी किस्त के पैसे आए हैं या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...