भारत सरकार ने साल 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य देश में गरीब लोगों तक बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाना है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम भी जाना जाता है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करती है।
देश में गरीब लोग इस योजना का लाभ लेकर महंगे इलाज के कारण उन पर आने वाले आर्थिक बोझ से बच सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आप सरकारी और निजी अस्पताल जो आयुष्मान भारत योजना के पैनल में शामिल हैं उनमें अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। देश में भारत सरकार की यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं।