Kerala IRCTC Tour Package: अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के अंतर्गत आपको केरल की खूबसूरत वादियों में घूमने को मिलेगा। केरल अपने हरे भरे बैकवॉटर्स, शांत समुद्र तटों और समृद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के तो कहने ही क्या। अगर आप बिना किसी झंझट के केरल की खूबसूरती का नजदीकी से अनुभव पाना चाहते हैं तो समय आ गया है बैग पैक करना का।
आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज किफायती तो है ही, साथ ही इसमें आपकी यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं भी की गई हैं। केरल में परिवार, दोस्तों या अकेले घूमने का यह एक शानदार मौका आपके लिए साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में
ABY: आपके क्षेत्र में कौन-कौन से अस्पतालों में होता है आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज, ऐसे करें पता