फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mango Adulteration: बाजार में खरीदने जा रहे हैं आम, तो इस आसान तरीके से करें उनमे की गई मिलावट का पता

Wed, 12 Jun 2024 03:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Check Adulteration Test In Mango - फोटो : Istock
इस समय देशभर में गर्मी का सितम काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में लोग अपने आप को तरोताजा रखने के लिए कई तरह के फलों का सेवन कर रहे हैं। गर्मी में फलों के सेवन की जब बात आती है, तो आम को कौन भूल सकता है? गर्मी के सीजन में लोग बड़े पैमाने पर आम खाते हैं। इन दिनों बाजार में दशहरी, तोतापुरी, लंगड़ा, सफेदा, सिंदूरी कई तरह के आम बिक रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि बाजार में बिकने वाले मीठे आमों में कई बार खट्टे या मिलावटी आम को भी मिला दिया जाता है। ऐसे में बाजार में बिकने वाले आमों में मिलावट और उनके खट्टे और मीठे होने की पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं आप जो आम खरीद रहे हैं वह असली है या मिलावटी? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Check Adulteration Test In Mango - फोटो : Istock
आम पका हुआ है या नहीं? इस बारे में आप आम को छूकर भी पता कर सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पके हुए मीठे आम छूने पर मुलायम महसूस होते हैं। हालांकि, आम इतना भी ज्यादा मुलायम नहीं होना चाहिए कि आपकी ऊंगली लगाने पर वह धंस जाए। अगर आम छूने पर टाइट महसूस होता है तो वह खट्टा हो सकता है। 

UPI: यूपीआई से करते हैं पेमेंट, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार
विज्ञापन

3 of 5
How To Check Adulteration Test In Mango - फोटो : Istock
आप मिलावटी आम की पहचान उसके छिलके को देखकर कर सकते हैं। अगर आम प्राकृतिक ढंग से पका हुआ है, तो उसके छिलके में आपको किसी भी तरह का दाग नहीं दिखेगा। 

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूल गए हैं सामान, तो उसे दोबारा वापस पाने के लिए तुरंत करें ये काम

4 of 5
How To Check Adulteration Test In Mango - फोटो : Istock
वहीं अगर आम को किसी केमिकल की मदद लेकर पकाया गया है, तो उसके छिलके के ऊपर आपको कई तरह के दाग और धब्बे नजर आएंगे। इस तरह आप आम के छिलके को देखकर उसके बारे में पता कर सकते हैं। 

Marriage Scheme: शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम और किन्हें मिलेगा लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Check Adulteration Test In Mango - फोटो : istock
आपको बाजार से उन आमों को भी खरीदने से बचना चाहिए जिनके ऊपर लकीरें या झुर्रियां पड़ी हुई हों। इसके अलावा आपको बाजार में पतले या एकदम पिचके हुए सपाट आम को भी खरीदने से बचना चाहिए।

जानना जरूरी: उधार लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति नहीं कर रहा है पैसे वापस, तो तुरंत करें ये काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें