How to Check Aadhaar Card History: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसका होना बेहद जरूरी नजर आता है क्योंकि इसके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। उदाहरण के लिए किसी सरकारी काम को करवाने के लिए, सब्सिडी लेने के लिए, गैर-सरकारी काम को करवाने के लिए, बैंक में खाता खुलवाने जैसे अनेकों कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। कई जगह पर हमें इसकी कॉपी देनी पड़ती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पीठ पीछे आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन ऐसा हो सकता है। इसलिए अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल तो नहीं हुआ है तो इसके लिए आप अपने आधार कार्ड की हिस्ट्री चेक कर सकते हैं। इससे आपको पता लग जाएगा कि आपके आधार का गलत इस्तेमाल हुआ है या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इसका तरीका जान सकते हैं...