आधार कार्ड आज के दौर में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज हो गया है। मतलब कुछ भी काम हो, तो आधार कार्ड का होना अनिवार्य होता है। बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, सरकारी राशन लेना हो, बैंक से लोन लेना हो, क्रेडिट कार्ड बनवाना हो और तो और सरकारी और गैर-सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए आधार कार्ड का होना जरूरी है। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं? क्योंकि कई जालसाज लोगों का नकली आधार कार्ड भी बना देते हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है और आधार केंद्र पर जाकर ही अपना आधार कार्ड बनवाना चाहिए। वहीं, आप अपने आधार कार्ड का पता लगा सकते हैं कि वो असली है या फिर नकली। तो चलिए जानते हैं इसके तरीके के बारे में...