फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: दिवाली और छठ पूजा पर इस ट्रिक से करें तत्काल ट्रेन टिकट बुक, मिल सकती है कंफर्म सीट

Mon, 14 Oct 2024 03:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
How To Book Tatkal Ticket Fast: त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दिवाली और छठ पूजा आने में अब महज कुछ ही दिन का समय बचा है। हर साल दिवाली और छठ पूजा के समय बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और दूसरी जगह पर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ ट्रेनों में होती है। इस समय होने वाली भीड़ को देखते हुए कई यात्री काफी पहले ही टिकटों की बुकिंग करा लेते हैं। इस कारण त्योहारी सीजन के समय ट्रेन में कंफर्म सीट के मिलने की संभावना न के बराबर होती है। 

इस वजह से कई यात्रियों को मजबूरन तत्काल टिकट बुकिंग का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना भी कोई आसान काम नहीं होता है। तत्काल विंडो खुलते ही सारी सीटें बुक हो जाती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप दिवाली और छठ पूजा के समय तत्काल टिकट को आसानी से बुक कर सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
आप आईआरसीटीसी के मास्टर लिस्ट फीचर का इस्तेमाल करके तत्काल टिकट को जल्दी से बुक कर सकते हैं। इसमें आपको आईआरसीटीसी एप ओपन करने के बाद My Account के विकल्प का चयन करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इसके बाद Master List के ऑप्शन को सेलेक्ट करें। नेक्स्ट स्टेप पर Add Passanger के बटन पर क्लिक करना होगा। यह करने के बाद यात्री की सारी डिटेल्स दर्ज करके सेव कर दें। 

जानना जरूरी: गाड़ी पर किन चीजों को लिखने से कट सकता है चालान? जरूर जान लें ये नियम

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इसके बाद आपको पहले से ही अपने आईआरसीटीसी वॉलेट में पैसों को एड कर लेना है। ऐसा करने से तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करते समय आपको यात्री की डिटेल्स और पेमेंट जानकारी दर्ज नहीं करनी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इससे आपके समय की काफी बचत होगी और आप तुरंत तत्काल ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे। यह करने से आपके तत्काल ट्रेन टिकट के बुक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

IRCTC: अफ्रीका के इस खूबसूरत देश में घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, इतना है किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें