गर्मियों में पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस दौरान बच्चों के स्कूल की छुट्टियां पड़ जाती हैं और यह शादियों का भी सीजन होता है। इसी वजह से ट्रेनों में काफी ज्यादा मात्रा में यात्री सफर करते हैं। कई यात्री काफी पहले ही ट्रेनों में अपना कंफर्म टिकट बुक करा लेते हैं। इस कारण ट्रेन टिकट बुक करते समय काफी लंबी वेटिंग लिस्ट देखने को मिलती है। ऐसे में कंफर्म टिकट बुक करना काफी मुश्किल काम हो जाता है। इस कारण कई लोग तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने की कोशिश करते हैं। हालांकि, तत्काल ट्रेन टिकट बुक करना भी कोई आसान काम नहीं होता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप तत्काल ट्रेन टिकट को आसानी से बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं -