Cheap flight ticket and offer for diwali and chhath puja: दिवाली और छठ पूजा आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस कारण कई लोग अपने घर जाने के लिए काफी पहले ही ट्रेन, फ्लाइट या बस का टिकट बुक करा लेते हैं, जिसकी वजह से ट्रेनों और बसों में इस दौरान काफी भीड़ देखने को मिलती है। ऐसे में दिवाली और छठ पूजा के मौके पर यात्रियों को घर जाने के लिए टिकट नहीं मिलता है। इस वजह से कई यात्री घर जाने के लिए फ्लाइट टिकट बुक करने करने की कोशिश करते हैं।
हालांकि, इस समय फ्लाइट की टिकट भी काफी महंगी होती है। अगर आप भी दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने की सोच रहे हैं तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको एक ऐसी वेबसाइट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप इस बारे में आसानी से पता कर सकते हैं कि कौन सी एयरलाइन घर जाने के लिए आपको सबसे सस्ती फ्लाइट टिकट ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं -