फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Ration: लेना चाहते हैं मुफ्त में राशन, तो फटाफट कर लें ये काम, और भी हैं इसके फायदे

Fri, 04 Feb 2022 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फ्री राशन प्राप्त करने का तरीका - फोटो : iStock
हर कोई चाहता है कि वो जितने पैसे भी कमाएं, उसमें से कुछ अपनी जरूरत पर खर्च करे और कुछ पैसे को अपने भविष्य के लिए बचाए। वहीं, हमारे देश में जितने भी जरूरतमंद लोग हैं, उनकी मदद के लिए कई लोग आगे आते हैं। वहीं, सरकारें भी गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह से मदद करती हैं। जैसे आप फ्री या कम पैसों के राशन को ही ले लीजिए। दरअसल, जिन लोगों के पास राशन कार्ड होता है, उन्हें सरकार कोरोना काल में मुफ्त में राशन मुहैया करा रही है। यही नहीं, सरकारी राशन की दुकान पर कम पैसों में राशन (गेहूं, चावल, तेल, दालें आदि) भी मिलता है। लेकिन इसके लिए आपके पास राशन कार्ड होना बेहद जरूरी है। राशन कार्ड जितना काम सरकारी सुविधाएं लेने के लिए आता है, उतना ही काम ये एक एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी करता है। ऐसे में अगर आप भी राशन कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं राशन कार्ड बनवाने के तरीके के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
फ्री राशन प्राप्त करने का तरीका - फोटो : istock
राशन कार्ड बनवाने का ये रहा तरीका:-
  • अगर आप भी फ्री के और कम पैसों में सरकारी राशन का फायदा लेना चाहते हैं, और राशन कार्ड को ऑनलाइन तरीके से बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले अपने राज्य के फूड पोर्टल पर जाना है। जैसे- अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आपको https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx वेबसाइट पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 5
फ्री राशन प्राप्त करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इस वेबसाइट पर जाने के बाद आपको यहां से राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाला फॉर्म डाउनलोड करना है। इसे भरकर इसके साथ आपको जरूरी दस्तावेज, जैसे- आधार कार्ड, आवेदक की तस्वीर, बैंक खाते की जानकारी आदि भी लगाने हैं।

4 of 5
फ्री राशन प्राप्त करने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 3
  • अब आपको राशन कार्ड बनवाने की फीस भी जमा करनी होगी। आपको 5 से 45 रुपये तक की फीस जमा करानी होगी। आप इसे ऑनलाइन तरीके से ही जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्री राशन प्राप्त करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • इसके बाद आपको अपने फॉर्म को सबमिट कर देना है, जिसके बाद फील्ड वेरिफिकेशन होती है और ये सही पाने के बाद 30 दिनों के अंदर राशन कार्ड जारी कर दिया जाता है। इसके बाद आप राशन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें