सरकार ने गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुफ्त या कम कीमत में राशन देने की व्यवस्था है। इसके लिए आपके पास राशन कार्ड (Ration Card) होना अनिवार्य है। भारत का एक बड़ा हिस्सा, चाहे शहरी हो या ग्रामीण इस कार्ड के जरिए राशन प्राप्त करता है। आज के समय में राशन कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ मुफ्त में सरकारी राशन पाने के लिए ही नहीं किया जाता, बल्कि कई अन्य जरूरी कार्यों में भी राशन कार्ड एक अहम दस्तावेज के रूप में काम आता है। कई जगहों पर इसका इस्तेमाल आईडी प्रूफ के तौर पर भी होता है। वहीं अगर किसी का राशन कार्ड गुम हो जाता है तो लोग परेशान हो जाते हैं कि अब इसके बिना राशन कैसे मिलेगा। अगर आपका भी राशन कार्ड गुम या चोरी हो गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ तरीके बताएंगे जिसके जरिए आगे भी आपको राशन मिलता रहेगा।