वैसे तो देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, जिनमें शिक्षा योजनाएं, रोजगार योजनाएं, स्वास्थ्य योजनाएं, मुफ्त व सस्ता राशन योजनाएं आदि शामिल हैं। लेकिन इन दिनों देश में ई-श्रम कार्ड योजना की सबसे ज्यादा चर्चा है। इस योजना की देखरेख श्रम मंत्रालय द्वारा की जाती है, जिसके अंतर्गत कार्डधारकों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं। इस योजना को असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए शुरू किया गया है। श्रम पोर्टल के मुताबिक, मौजूदा समय में लगभग 27 करोड़ से ज्यादा लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं और लाभ ले रहे हैं। वहीं, अब भी रोजाना काफी संख्या में लोग ई-श्रम कार्ड के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। लेकिन अब भी ऐसे लोग काफी संख्या में हैं जो इसके लिए पात्र तो हैं, लेकिन उन्होंने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है। इसलिए जरूरी है कि आप भी जल्द ये कार्ड बनवा लें, क्योंकि इसकी दूसरी किस्त भी आने वाली है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...