हमारे पास कई ऐसे दस्तावेज हैं, जिनका हमारी जिंदगी में किसी न किसी तरीकों से इस्तेमाल होता है। फिर चाहे वो हमारा ड्राइविंग लाइसेंस हो या फिर हमारा पासपोर्ट। लेकिन आज के समय में एक दस्तावेज ऐसा है जो बेहद जरूरी है और वो है हमारा आधार कार्ड। बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सरकारी या गैर सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो आदि। ऐसे ही नाजाने कितने कामों के लिए हमें आधार कार्ड चाहिए होता है। वहीं, बच्चों के लिए भी आधार कार्ड काफी जरूरी होता है। स्कूल में दाखिला कराने समेत कई अन्य कामों के लिए उनके पास भी आधार कार्ड होना अनिवार्य है। दरअसल, बच्चों के आधार कार्ड को बाल आधार कहते हैं, और इसके कई फायदे भी हैं, जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते होंगे। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...