लोग अपनी आजीविका चलाने के लिए काम धंधा करते हैं। कोई अपना बिजनेस करता है, तो कोई नौकरी करके अपना घर चलाता है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को हर महीने उनके काम के बदले सैलरी मिलती है। वहीं, उनकी सैलरी में से कुछ पैसे उनके पीएफ खाते में भी जमा किए जाते हैं। जितना हिस्सा कर्मचारी का कटता है, उतने ही पैसे कंपनी भी व्यक्ति के पीएफ खाते में जमा करती है। इस पैसे को नौकरी के बीच में, नौकरी छोड़ने के बाद और पेंशन के रूप में निकाला जा सकता है। वहीं, अब सबकुछ ऑनलाइन हो चुका है, जिसकी वजह से कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अगर आपने अब तक अपना यूएएन नंबर एक्टिवेट नहीं किया है तो आपको पैसे निकालने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में अगर आप यूएएन नंबर को एक्टिवेट करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको इसका सरल तरीका बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...