ONDC: इन दिनों सोशल मीडिया पर सरकार द्वारा तैयार किए गए डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओेएनडीसी की खूब चर्चाएं हो रही हैं। फ्लिपकार्ट, अमेजन जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के आने का बुरा असर देश के लोकल रिटेल मार्केट पर पड़ा है। आज के समय लोग बड़े पैमाने पर चीजों की खरीदारी अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों से कर रहे हैं। इस कारण लोकल रिटेल मार्केट में बिक्री पहले की तुलना में कम हुई है। इसी कमी को देखते हुए भारत सरकार ने डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC को शुरू किया है। ONDC से तात्पर्य Open Network For Digital Commerce से है। यह प्लेटफॉर्म सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर को एक साथ कनेक्ट करता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे ONDC लोकल रिटेल क्षेत्र में क्रांति को ला सकता है?