फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Alert: मुफ्त राशन के नाम पर कभी न करें ये गलतियां, वरना आप भी हो सकते हैं ठगी के शिकार

Wed, 24 May 2023 02:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राशन कार्डधारक भूलकर कभी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
Ration Alert: कोरोना काल के दौरान केंद्र सरकार ने लोगों को मुफ्त राशन देने की घोषणा की थी, जिसे अब दिसंबर 2023 तक जारी रखा गया है। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़कर इसका लाभ ले रहे हैं। परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के हिसाब से राशन दिया जाता है और ये आपको राशन की सरकारी दुकान से मिलता है। लेकिन इन सबके बीच आजकल जालसाज भी लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं और इसके लिए अब वो लोगों को मुफ्त राशन के नाम पर भी ठग रहे हैं। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें। वरना आप भी ठगी के शिकार हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बाते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
राशन कार्डधारक भूलकर कभी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1
  • ये हम सभी जानते हैं कि समय-समय पर राशन कार्ड की लिस्ट को अपडेट किया जाता है। ऐसे में कई नाम नए जुड़ते हैं, तो कई नाम काटे भी जाते हैं। जालसाज इसी बात का फायदा उठाकर लोगों को कॉल करके ये कहते हैं कि उनका ये उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट गया है। ऐसे में इसे जुड़वाने के लिए हमारी बताई गई बातों को फॉलो करो। ऐसा करके वो लोगों को ठग लेते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
राशन कार्डधारक भूलकर कभी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
नंबर 2
  • अगर आपके पास कभी ऐसा कोई मैसेज आए, जिसमें कहा गया हो कि सरकार आपके खाते में राशन के बदले पैसे भेज रही है। इसलिए मैसेज पर दिए लिंक पर क्लिक करें, तो ऐसा कभी न करें क्योंकि मौजूदा समय में सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं चल रही है। ये फेक मैसेज होते हैं जो आपको ठग सकते हैं।

4 of 5
राशन कार्डधारक भूलकर कभी न करें ये गलतियां - फोटो : istock
नंबर 3
  • आजकल जालसाज लोगों को ठगने के लिए कॉल भी कर रहे हैं, जिनमें वो मुफ्त राशन के लिए केवाईसी जैसे बहाने बनाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। अगर आपके पास ऐसा कोई कॉल आए, तो कभी इनका जवाब न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशन कार्डधारक भूलकर कभी न करें ये गलतियां - फोटो : Istock
नंबर 4
  • अगर आपके पास कभी कोई ऐसा लिंक आया है, जिसमें आपको और भी ज्यादा मुफ्त राशन देने का लालच दिया जा रहा है तो ऐसे लिंक पर कभी क्लिक न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये फेक लिंक होते हैं। सरकारी दुकान पर आपको जितना राशन मिल रहा है, उतना ही मिलेगा। इन लिंक पर क्लिक करने से राशन तो नहीं बढ़ेगा पर हां आप अपनी मेहनत की कमाई जरूर गंवा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें