फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड में आप कितनी बार करा सकते हैं अपने नाम को अपडेट, जानिए यहां

Fri, 25 Jul 2025 05:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधार कार्ड में व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमैट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। इस कारण इसकी डुप्लीकेसी करना काफी मुश्किल है। आज के समय आधार कार्ड आपकी पहचान का एक प्रमुख दस्तावेज है।
विज्ञापन
1 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें हर व्यक्ति के लिए 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है। आज के समय देश में लगभग सभी लोगों के पास आधार कार्ड है। आधार कार्ड की शुरुआत साल 2009 में की गई थी। स्टॉक मार्केट में निवेश, बच्चों का स्कूल में एडमिशन, बैंक खाता खुलवाने, मोबाइल सिम कार्ड लेने से लेकर आदि कई जरूरी कामों में आधार कार्ड इस्तेमाल में आता है। आधार कार्ड में व्यक्ति की डेमोग्राफिक और बायोमैट्रिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। इस कारण इसकी डुप्लीकेसी करना काफी मुश्किल है। आज के समय आधार कार्ड आपकी पहचान का एक प्रमुख दस्तावेज है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
कई बार आधार कार्ड बनवाने के बाद नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि आदि में गलत जानकारी दर्ज हो जाती है। हालांकि, यूआईडीएआई आपको इन चीजों को अपडेट कराने का मौका देता है। आप अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर आधार कार्ड में दर्ज गलत जानकारी को अपडेट करा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
कई बार आधार कार्ड बनवाने के बाद उस पर व्यक्ति का गलत नाम दर्ज हो जाता है। हालांकि, आधार कार्ड में नाम की गलत जानकारी को अपडेट कराने की लिमिट है। इस कारण कई लोगों का अक्सर सवाल रहता है कि आधार कार्ड में दर्ज नाम की गलत जानकारी को कितनी बार अपडेट कराया जा सकता है? आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

4 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
आधार कार्ड में दर्ज गलत नाम की डिटेल्स को आप केवल 2 बार ही अपडेट करा सकते हैं। आधार कार्ड में नाम को अपडेट कराने की लिमिट केवल 2 बार ही तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aadhaar Card - फोटो : Adobestock
हालांकि, दो बार से अधिक बार नाम की गलती को अपडेट कराने के लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करना होगा। इस दौरान आपको पुराना पहचान पत्र और गजेटेड नोटिफिकेशन भी लेकर जाना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें