फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड की मदद से एक साल में कितनी बार आप करा सकते हैं इलाज? जानिए यहां

Fri, 25 Jul 2025 01:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस स्कीम के अंतर्गत गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है यानी इस योजना का लाभ लेकर लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान पैनल में शामिल अस्पतालों में करा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
How Many Times Can You Use Ayushman Card - फोटो : Amar Ujala
देश में एक बड़ी आबादी गरीब लोगों की है। इन लोगों को किसी प्रकार की कोई गंभीर बीमारी होने पर कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं। पैसों के अभाव में कई बार इन्हें ठीक इलाज नहीं मिल पाता है। ऐसी स्थिति में ये लोग इलाज कराने के लिए मजबूरन कर्ज का सहारा लेते हैं। गरीब लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है। गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही यह एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत गरीब लोगों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है यानी इस योजना का लाभ लेकर लोग अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान पैनल में शामिल अस्पतालों में करा सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
How Many Times Can You Use Ayushman Card - फोटो : Amar Ujala
अक्सर लोगों के आयुष्मान भारत योजना से जुड़े कई सवाल रहते हैं। इन्हीं में एक सवाल यह है कि आयुष्मान कार्ड से एक साल में आप कितनी बार इलाज करा सकते हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
How Many Times Can You Use Ayushman Card - फोटो : Amar Ujala
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक साल में आप आयुष्मान कार्ड से कितनी बार इलाज करा सकते हैं इसको लेकर कोई तय सीमा नहीं है। आयुष्मान कार्ड पर मिलने वाली 5 लाख रुपये की लिमिट जब तक खत्म नहीं हो जाती है, तब तक आप जितनी बार चाहें उतनी बार इलाज करा सकते हैं। 

4 of 5
How Many Times Can You Use Ayushman Card - फोटो : Amar Ujala
हालांकि, आपके इलाज का खर्च 5 लाख रुपये के अंदर होना जरूरी है। अगर आप 1 साल में 5 लाख रुपये की लिमिट पूरी कर देते हैं, तो आपको आयुष्मान कार्ड पर इलाज कराने की सुविधा नहीं मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How Many Times Can You Use Ayushman Card - फोटो : Freepik
आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। भारत सरकार की यह स्कीम देशभर में काफी लोकप्रिय है। यह योजना देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लेकर आई है। आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें