Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड विभिन्न जरूरी कार्यों को कराने के लिए उपयोग में आ रहा है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो या बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराना हो सभी जगहों पर आधार कार्ड की मांग की जाती है। इसके अलावा बैंकिंग सेवाओं का लाभ लेने के लिए भी आधार कार्ड उपयोग में आता है। आधार कार्ड 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या वाला कार्ड है। इसमें व्यक्ति की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक डिटेल्स दर्ज होती हैं। ऐसे में इस कार्ड की काफी उपयोगिता हम लोगों के लिए है। आधार कार्ड बनवाते समय कई बार उसमें कुछ गलत डिटेल्स दर्ज हो जाती हैं। हालांकि, आधार कार्ड में गलत जानकारी को आप अपने नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाकर ठीक करा सकते हैं। वहीं आधार कार्ड में एक ऐसी गलती होती है जिसे आप केवल एक बार ही अपडेट करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -