फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: होली के दिन ऐसे रखें अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित, वरना आ सकती हैं कई दिक्कतें

Mon, 25 Mar 2024 08:42 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
holi tips - फोटो : Istock
Holi 2024 Tips to protect Smartphone: होली आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल 25 मार्च को होली का त्योहार जश्न के साथ मनाया जाएगा। ऐसे में होली से पहले कई लोगों ने रंग, पिचकारी, गुलाल आदि की खरीदारी करने की शुरुआत कर दी है। अक्सर देखने को मिलता है कि होली खेलते हुए कई लोगों का मोबाइल फोन गीला होकर खराब हो जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। इस कारण स्मार्टफोन को ठीक कराने के लिए लोगों को सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसमें उनका काफी खर्च आता है। इस कारण होली के दिन आपको अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रखना काफी जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप होली के दिन अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित रख सकते हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
holi tips - फोटो : Istock
होली के दिन अगर आप किसी के घर पर गुलाल या मिठाई लेकर जा रहे हैं। ऐसे में आपको अपने स्मार्टफोन को एयरटाइट जिपलॉक या वाटरप्रूफ पाउच में डाल देना चाहिए। ऐसा करने से होली खेलते समय भी आपका स्मार्टफोन पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
holi tips - फोटो : Istock
होली के दिन आपको अपने स्मार्टफोन के पोर्ट्स जैसे स्पीकर ग्रिल, चार्जिंग पोर्ट्स आदि चीजों को डक्ट टेप की मदद से बंद कर देना चाहिए। अपने स्मार्टफोन में डक्ट टेप लगाते समय इस बात का खास ध्यान रखें कि आपका स्मार्टफोन साइलेंट हो।

4 of 5
holi tips - फोटो : Istock
कोशिश करें कि इस दिन आप ईयरफोन या ईयरबड लगाकर घर से बाहर न निकलें। अगर आप इन्हें लगाकर बाहर जा रहे हैं। ऐसे में आपको इनके ऊपर पहले ग्लिसरीन या मॉइस्चराइजर लगा लेना चाहिए। ऐसा करने पर इन पर रंग लगने के बाद भी जल्दी से छूट जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
holi tips - फोटो : Istock
वहीं अगर होली के दिन भूलचूक आपके स्मार्टफोन के अंदर पानी चला जाता है। ऐसे में आपको उसे चार्ज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा होने पर आपको उसे कुछ देर तक धूप में सूखने के लिए छोड़ देना चाहिए। इसके बाद आपको उसे मोबाइल सर्विस सेंटर में दिखाना चाहिए। 

Traffic Rules: ट्रैफिक लाइट रेड होने पर रोक रहे हैं गाड़ी तब भी कट सकता है चालान, जरूर जान लीजिए यह नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें