How to calculate light wattage for a room: दीवारों पर अच्छी पेंटिंग करवाने से लेकर उन पर सुंदर वॉलपेपर लगवाने तक घर को खूबसूरत बनाने के लिए हम कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। हालांकि, सुंदरता की जब बात आती है तो लाइटिंग का एक विशेष महत्व है। घर कितना ही खूबसूरत क्यों न बना हो अगर लाइटिंग अच्छी नहीं है। ऐसे में वह थोड़ा फीका-फीका लगने लगता है। वहीं अच्छी लाइटिंग न होने से कमरे में भी रौनक नहीं दिखती है। अक्सर लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है कि कमरे के भीतर लाइटिंग कितनी और कैसी होनी चाहिए? अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इस बारे में बताएंगे कि आपके कमरे का आकार देखते हुए उसमें कितनी लाइटिंग का होना जरूरी है।