फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gram Suraksha Yojana: शानदार है पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, 50 रुपये बचाकर इकट्ठा कर सकते हैं पूरे 35 लाख

Fri, 06 Oct 2023 11:14 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Gram Suraksha Yojana - फोटो : Istock
Gram Suraksha Yojana: आपको अपने बचत के पैसों को अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए। बैंक में जमा पैसों पर हमें उतना अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। अगर आप भी अपने बचत के पैसों पर अच्छी वैल्यू प्राप्त करना चाहते हैं, तो आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम ग्राम सुरक्षा योजना है। इसमें निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना होगा। देश में पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना काफी लोकप्रिय स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर ग्रामीणों के लिए की गई है। इस योजना का संचालन पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के तहत किया जा रहा है। इस स्कीम के अंतर्गत आप 50 रुपये की बचत करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Gram Suraksha Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम का सम एश्योर्ड 10 हजार रुपये है और अधिकतम आप 10 लाख रुपये तक इसमें निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में आप मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना आधार पर प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Gram Suraksha Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम को आप तीन साल बाद सरेंडर कर सकते हैं। ग्राम सुरक्षा योजना की खास बात यह है कि इसमें निवेश करने के 4 साल बाद आपको लोन की सुविधा भी मिलती है। 

Investment Scheme: 166 रुपये बचाकर इस स्कीम में करें निवेश, कुछ सालों बाद बन सकते हैं करोड़पति

4 of 5
Gram Suraksha Yojana - फोटो : istock
अगर आप इस स्कीम में 19 साल की उम्र में आवेदन करके दस लाख रुपये की ग्राम सुरक्षा योजना को खरीदते हैं। ऐसे में आपको रोजाना करीब 50 रुपये की बचत करके हर महीने 1515 रुपये इस स्कीम में निवेश करना होगा। यह निवेश आपको 55 साल तक हर महीने करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gram Suraksha Yojana - फोटो : istock
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश के बाद आपकी उम्र जब 80 साल की हो जाएगी। उसके बाद आपको 35 लाख रुपये मिलेंगे। इस स्कीम में निवेश करने के पांच साल बाद आपको बोनस की सुविधा भी मिलती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें